कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- लोग कहते हैं कि आरक्षण खत्म होने वाला है। मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे, फलाना आदमी आरक्षण खत्म कर देगा। किरोड़ी के तन में जब तक जान है, आरक्षण का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। यह बात किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा में विश्व आदिवासी दिवस पर नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा के जीवन और संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी हुआ। डॉ. किरोड़ी ने कहा- यहां GEN Z बड़ी तादाद में है। उनको मैं बताना चाहता हूं कि ये मीणा हाईकोर्ट का नाम कैसे पड़ा। मैं फैसले को गलत मानता हूं। इसी जगह से पंचों को छुड़ाने 50 हजार लोग दौसा कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे थे। थोड़ा आगे चले और पुलिस ने हमें 14 पंचों को लाकर सौंप दिया। मैं आज तक समझ नहीं पाया, पुलिस ने पंचों को लाकर हमें क्यों दिया। वो तो कह रहे थे हाईकोर्ट जाना पड़ेगा। प्रोग्राम की तस्वीरें… पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…