टोंक के कोतवाली थाना पुलिस ने गोल्ड लोन बैंकों और कंपनियों में नकली सोने के कंगन गिरवी रखकर लाखों रुपयों का लोन लेकर हड़पने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भरतपुर के रहने वाले गैंग के मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक टोंक जिले के रहने वाला है। इनके अलावा यूपी के भी युवक शामिल है। इनके पास से आठ नकली सोने के कंगन और दो कारें भी जब्त की हैं। इन आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में टोंक, दिल्ली अन्य जगह आधा दर्जन इस तरह की वारदात करना कबूला है। सोने के कंगन पर चाहिए था लोन टोंक कोतवाली के थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया- 8 अगस्त को बड़ा कुआं के पास स्थित केप्री ग्लोबल केपिटल लिमिटेड टोंक के बैंक मैनेजर मेहंदवास थाना क्षेत्र के लांबा निवासी अमन विजयवर्गीय पुत्र भंवरलाल विजय ने शनिवार को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 6 अगस्त को को हमारी ब्रांच में अंकित शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी लाम्बा चमनपुरा थाना मेहन्दवास आया था। अंकित शर्मा को लोन की आवश्यकता थी। उसके पास सोने के चार कंगन थे। जिसके ऊपर लोन लेना चाहिए था। अंकित शर्मा 8-9 महीने पहले भी हमारी ब्रांच से 40 हजार रुपए का गोल्ड लोन ले चुका है। वह लोन अभी चल रहा है। 4 लाख 39000 रुपए का लोन स्वीकृत कर दिया इसी वजह से हमे अंकित शर्मा पर पूरा विश्वास था। कम्पनी के नियमानुसार हमारे द्वारा सोने के कंगन को नियमानुसार (टच स्टोन विधि के अनुसार) चेक किया तो वह कंगन सोने की होना पाया गया। गहराई से चेक करने के लिए उन कंगन पर हमने कंगन पर कट लगा कर चेक किया तो वह सही होना पाई गई। फिर अंकित शर्मा बोला कि ऐसा कट लगाने से तो मेरे कंगन खराब हो जाएंगे और कहने लगा कि आपने एक कंगन पर कट लगा लिया जो सही निकला है। यह सभी कंगन एक जैसे हैं। जिस पर मैंने अंकित पर भरोसा कर लिया। चारों कंगन पर 4 लाख 39000 रुपए स्वीकृत कर दिया। बाद में उसके लोन अकाउंट नंबर 43591193860 पर पूरी लोन राशि ट्रांसफर कर दी । दोबारा लोन लेने पहुंचा तो बैंक मैनेजर को शक हुआ 8 अगस्त को सुबह बैंक खुलते के कुछ देर बाद अंकित शर्मा ब्रांच में आया और कहने लगा कि मुझे आज गोल्ड लोन और चाहिए। मेरे मित्र अजहरुद्दीन निवासी भरतपुर, भंवरसिंह निवासी जयपुर, दीपक शर्मा निवासी सांगानेर जयपुर, सिकन्दर कुमावत निवासी उनियारा टोक, शहजाद निवासी गाजियाबाद यूपी, भंवरलाल खारोल निवासी जयपुर के पास 4-5 सोने के कंगन हैं, उन पर लोन लेना चाहता हूं। अंकित शर्मा की इस बात पर मुझे शंका हुई कि यह दो दिन पहले भी 4 सोने के कंगन पर लोन लेकर गया है, अब इतने लोगों के नाम बता कर वापस गोल्ड लोन लेना चाह रहा है। जिस पर मैंने चुपचाप पुलिस थाना कोतवाली पर फोन कर जानकारी दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर अंकित घबरा गया और मुझे कहने लगा की आप पुलिस को कोई बात मत बताना। मैं ही आपको पूरी बात बता दूंगा ओर मैं अपने कंगन वापस लेकर आपका बैंक लोन मेरे इन दोस्तो के साथ मिलकर चुकता कर दूंगा। बैंक मैनेजर को फिर शक हुआ तो अंकित द्वारा उन कंगन पर जिन पर वह लोन लेकर गया था, उन बाकी बची हुई तीन चूड़ियों पर भी नियमानुसार कट लगा कर गहराई से देखा तो वह नकली पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोचा अंकित शर्मा ने अपने इन सभी दोस्तों के साथ मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंकित को मौके से दबोच लिया। उसके साथियों को भी टोंक शहर से 8 अगस्त को ही दबोच लिया। उनके पास से दो कार, आठ सोने जैसी धातु के बने 8 कंगन जब्त किए हैं। बाद में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने पूछताछ बताया कि दिल्ली में भी इसी तरह ठगी कर चुके हैं। टोंक इस बैंक से पहले एक अन्य बैंक से भी करीब चार लाख रुपए के लोन ले चुका है। अब और बैंकों से लोन लेने की फिराक में था।
