सीकर में सेप्टिक टैंक (सीवरेज) की खुदाई के दौरान एक मजदूर मिट्टी में दब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। पिछले करीब डेढ़ घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह हादसा उद्योग नगर थाना इलाके में पिपराली रोड पर स्थित ‘आदर्श गर्ल्स हॉस्टल’ के पास हुआ। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- मजदूर की पहचान सीकर के इस्लामिया चौक के पास रहने वाले सिकंदर अली (28), पुत्र नवाब अली के रूप में हुई है। सिकंदर आज आदर्श गर्ल्स हॉस्टल के पास सेप्टिक टैंक की खुदाई का काम करने आया था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंसने (ढहने) से वह मलबे में दब गया। आसपास के हॉस्टलों को एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया है, ताकि किसी भी तरह के अन्य खतरे या हादसे से बचा जा सके। बचाव कार्य में पुलिस, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोगों सहित करीब 40 लोगों की टीम जुटी हुई है। अब देखिए हादसे से जुड़ी PHOTOS…