फलोदी के लोहावट में 11 दिन पहले हुई महिला भंवरी विश्नोई की हत्या के मामले में अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। इसे लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 11 दिन बाद भी हत्यारोपी पकड़ से बाहर होना सीधा सवाल खड़ा करता है, क्या पुलिस प्रशासन नाकाम है या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है? क्या है मामला दरअसल, लोहावट के जंभेश्वरनगर गांव निवासी गंगाविशन विश्नोई की पत्नी भंवरी विश्नोई (32) पर 28 जुलाई को बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इतना ही नहीं हमलावर ने मृतका भंवरी विश्नोई की दोनों बेटियों पर भी चाकू से हमला कर दिया था। बड़ी बेटी पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए थे। इस घटना के बाद परिजन और समाज के लोगों ने फलोदी के बाहर धरना देकर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया था कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस और सरकार पर साधा निशाना पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मामले में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- लोहावट के जंभेश्वर नगर में 27 जुलाई को भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या और उनकी दो बेटियों पर हमले की घटना को 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई समेत 60 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, फलोदी थाने के बाहर समर्थकों ने 2 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। 31 जुलाई को कलेक्टर और एसपी के साथ हुई वार्ता में प्रशासन ने खुद 5 दिन का समय मांगा था, वह समय भी बीत चुका है और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 11 दिन बाद भी हत्यारोपी पकड़ से बाहर होना सीधा सवाल खड़ा करता है, क्या पुलिस प्रशासन नाकाम है या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है? ये खबर भी पढ़ें… लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल
घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। (यहां पढ़ें पूरी खबर) मां की हत्या,बचाने आई बेटी के पीठ-पेट,चेहरे पर चाकू मारे:खून से लथपथ होने के बाद भी बदमाश से लड़ती रही, दांत टूटे, पुलिस को बुलाया फलोदी में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी नकाबपोश बदमाश ने हमला किया। 16 साल की बेटी रामज्योति की पीठ, पेट और चेहरे पर चाकू से पांच वार किए। इसके बाद भी वह मां को बचाने के लिए दौड़ी। ताऊजी को बुलाया। पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)