बरनाला में एक व्यक्ति पेट्रोल लेकर घर आ रहा था कि अचानक चूल्हे की आग भड़कने से वह झुलस गया। शरीर का काफी हिस्सा आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। बरनाला जिले के हंडियाया कस्बे के किलापत्ती मोहल्ले निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उनका बेटा सलीम मोटरसाइकिल रेहड़ी के लिए बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। वह उसे रखने घर में जा रहा था। घर में जल रहे चूल्हे के पास से गुजरते समय उसका पैर चूल्हे की लकड़ी में फंस गया। इससे वह चूल्हे पर गिर गया। सलीम के हाथ में पकड़ी पेट्रोल की बोतल खुल गई और सारा पेट्रोल उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसके पूरे शरीर में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। गरीबी के चलते इलाज में ​मुश्किल ,मदद की अपील चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू पाया। सलीम को गंभीर हालत में फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरजंट सिंह ने बताया कि सलीम के दो छोटे बच्चे हैं और उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने सरकार और समाजसेवी संस्थाओं से अपने बेटे के इलाज के लिए मदद की अपील की है।