सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 60वीं वर्षगांठ पर जालंधर में पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर में अंतर कमांड महिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग फ्रंटियर से आई महिला वेटलिफ्टरों ने स्किल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत पंजाब फ्रंटियर के डीआईजी (पीएसओ) कंवलजीत सिंह ने की। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत हुए इस टूर्नामेंट में अलग-अलग वेट कैटेगरी की खिलाड़ियों ने बेहतरीन अनुशासन और तकनीक दिखाते हुए हर वर्ग में कड़ा मुकाबला पेश किया। दिनभर चले मुकाबलों के बाद शाम को फाइनल मैच खेले गए। देखें प्रतियोगिता के PHOTOS आईजी डॉ. अतुल फुलझेले ने की अनुशासन की तारीफ
समापन समारोह में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आईजी डॉ. अतुल फुलझेले (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की तारीफ की। फाइनल में दोनों ही कमांड ने शानदार खेल दिखाया और बराबरी पर रहीं। खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी सौंपी। इसके साथ ही अलग-अलग वेट कैटेगरी में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीएसएफ के अफसर और बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक मौजूद रहे।
