Punjab Election 2027: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार बीजेपी को लेकर बयान देते रहे हैं।