डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को एक दिवसीय श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। बैरवा पदमपुर में मैडम प्रवीण लता आयुष हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं की आज बुधवार को समीक्षा की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने थानाधिकारी सुमन जयपाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। टीटी ने कहा कि डिप्टी सीएम का स्वागत पूरे जोर-शोर से किया जाएगा। इस आयुष हॉस्पिटल का निर्माण कार्य भामाशाह अशोक शर्मा द्वारा सवा करोड रुपए की लागत से करवाया गया है। भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी दोनों ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। नवनिर्मित आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण समारोह सुबह 10 बजे किया जाएगा। नया आयुष हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगात सिद्ध होगा।

You missed