Divi’s Labs Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Divi’s Laboratories ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 65.5% बढ़कर 902 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 545 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 28% बढ़कर 3,080 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले यह 2,410 करोड़ रुपये था।