जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दो नाबालिग को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से करीब 210 ग्राम सोना 200 ग्राम चांदी और 31 हजार 500 की नकदी बरामद की गई है। आरोपियों ने चुराए गए सामान को शौच करने वाले स्थान पर छिपा दिया था। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान की। डीसीपी कमल शेखावत की मॉनिटरिंग में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। घूमने गया परिवार वापस लौटा तो मकान का लॉक टूटा मिला थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि 29 जुलाई को मुकेश पुत्र रामचंद्र प्रजापत निवासी 124 स्वरूप नगर सेकेंड पाल रोड की ओर से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जुलाई को वह दोपहर 2:00 बजे घर पर ताला लगाकर परिवार सहित भीम भड़क घूमने के लिए गए थे। जब वापस शाम को करीब 5:30 बजे आए तो देखा कि घर का लॉक टूटा हुआ था और सामान भी बिखरा हुआ था। घर में सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए भी गायब थे। इसको लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में CCTV खंगालते हुए दो संदिग्धों की पहचान की, जिसके बाद उनकी तलाश की गई। जिन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी करने वाले दोनों नाबालिग को पकड़ा चोरी करने वाले दोनों नाबालिग है। उनको संरक्षण में लिया गया है। दोनों नाबालिग के कब्जे से करीब 210 ग्राम सोना 200 ग्राम चांदी और 31 हजार 500 रुपए नगद भी बरामद किए गए। आरोपियों ने चोरी के बाद माल को शौच करने वाले स्थान पर छिपा दिया था।