नूरमहल के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में 29 जुलाई को आयोजित होने जा रहे भव्य “श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव” की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस दिव्य और विराट आध्यात्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। संस्थान के संयोजक स्वामी विश्वानन्द जी ने बताया कि आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 22,000 समर्पित सेवादार दिन-रात जुटे हुए हैं। यातायात, सुरक्षा, भोजन और चिकित्सा सहित लगभग 60 अलग-अलग विभागों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानिए भक्तों के लिए क्या है व्यवस्था दिव्य प्रवचन के साथ विशाल लंगर लगेगा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को गुरु-भक्ति के दिव्य रस में गोता लगाने का अवसर मिलेगा पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक विचारों की रसधार बहेगी हृदयस्पर्शी भक्ति संगीत और भावपूर्ण आरती होगी कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए अनवरत लंगर (प्रसाद) की व्यवस्था रहेगी। स्वामी विश्वानन्द जी का संदेश है कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान सभी श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक प्रेमियों को इस पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रित करता है। आएँ और गुरु-भक्ति तथा आध्यात्मिक चेतना के इस महापर्व का पुण्य लाभ उठाएँ।”