कोटा शहर में तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग में नीचे दुकाने, ऊपर ऑफिस, गोदाम बने थे। साथ ही एक परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता था। आग की लपटों ने धीरे-धीरे तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग को देखकर बिल्डिंग में मौजूद लोग डर गए और चिल्लाने लग गए। बाहर निकल आए।आग को बढ़ते देख पास की बिंल्डिंग में संचालित ऑफिस के लोग व दुकानो में मौजूद लोग बाहर सड़क पर आ गए। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में मौजूद परिवार को बचाकर पास की इमारत से नीचे उतारा गया। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे से भी ज्यादा समय में आग को बुझाया गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की ये घटना एरोड्रम सर्किल के पास घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास की है। PHOTOS में देखिए, शोरू में लगी आग मुख्य बाजार में हुई घटना से हड़कंप मच गया लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के जवानो को ट्रैफिक सुचारु करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआती तौर पर बिल्डिंग में संचालित ऑफिस में शार्ट सर्किट होना बताया है। ऑफिस की तीन दिन से लाइट चालू थी। बिल्डिंग मालिक ने अग्निश्मन की टीम पर आधे घंटे देरी से आने का आरोप लगाया। जबकि निगम के अधिकारी ने आरोप को नकारा। शाम साढ़े 6 बजे तक 80 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया। टॉप फ्लोर पर पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्क़त हुई। जिसके बाद हाइड्रोलिक दमकल को बुलाया गया। दमकलकर्मी ऑक्सीजन मास्क पहनकर बिल्डिंग में घुसे। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में फंस गए थे लोग जूतों का शोरूम घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास है। शोरूम के पास के दुकानदार राजबहादुर ने बताया कि आग की शुरुआत बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से हुई थी। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें बाहर दिखाई देने लगीं और आग ने इमारत के ऊपरी और निचले हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास की दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकान शोरूम के शटर बंद कर दिए ताकि उनके अंदर तक आग न पहुंचे। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में एक परिवार और कुछ किरायेदार रहते थे, जो आग लगने के कारण नीचे नहीं उतर सके। ऐसे में उन्हें छत के रास्ते पास की इमारत में पहुंचाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग भभकी आस-पास के दुकानदारों ने भी अपना सामान सुरक्षित जगह पर पहुंचाना शुरू कर दिया और बाहर खड़ी बाइकों को हटाया। शोरूम कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। बिल्डिंग मालिक भूषण गुलाटी ने बताया कि हादसे के वक्त बिल्डिंग के ऊपर के फ्लोर पर फैमिली थी। बाकी के फ्लोर पर स्टाफ था। दोपहर 4 बजे अचानक बिल्डिंग पहले फ्लोर पर बने ऑफिस मे शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग सबसे पहले ऊपरी फ्लोर पर लगी। फैमिली सदस्य दूसरी छत के सहारे बाहर निकल आए। आग लगने की सूचना निगम के अग्निश्मन विभाग को दी। आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। भूषण ने बताया कि ऑफिस की लाइट तीन चार दिन से चालू थी। इस कारण शार्ट सर्किट हुआ। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि ये कमर्शियल बिल्डिंग है। इसमें नीच दुकाने, ऊपर ऑफिस, स्टोर चौथी मंजिल पर परिवार रहता है, साथ ही गोदाम भी है। दोपहर साढ़े 4 बजे के आसपास बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद निगम की दमकले मौके पर पहुंची। एक घंटे तक फायर फाइटिंग कर 80 प्रतिशत आग को काबू मे कर लिया। दमकलकर्मी चौथी मंजिल पर पहुंचने का प्रयास कर रहे है। 10-15 दमकल और 40 कर्मचारी मौके पर काम मे लगे है। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। ऐसी सूचना थी कि एक दो बच्चे ऊपरी मंजिल पर रह गए थे। उन्हें हमारे पहुंचने से पहले ही सकुशल बाहर निकाल लिया था। आगकी सूचना हमें सही टाइम पर नहीं दी गई। जैसे ही पुलिस कंट्रोल से मैसेज आया तत्काल सब्जी मंडी फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग भीषण थी। तुरंत 6 फायर स्टेशन से गाड़ियां रवाना कर दी। आग बुझाने के लिए आसपास की बिल्डिंग व दुकानो का बाहर का हिस्सा थोड़ा ब्रेक करना पड़ा है। एएसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि शाम 5 बजे के आसपास गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्डिंग मे आग लगी थी। जिसपर दमकले मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। नुकसान का आकलन आग पुरी तरह बुझाने के बाद ही लग सकेगा। जिस वक्त बिल्डिंग मे आग लगी। उस वक्त बिल्डिंग मे कुछ लोग मौजूद थे। घोड़े वाला बाबा सर्किल पर ट्रैफिक जवान तैनात थे। आग का पता लगने पर ट्रैफिक जवानो ने लोगों की मदद से बिल्डिंग मे मौजूद लोगों को बाहर निकाला। जिस बिल्डिंग मे आग लगी व उसके पास वाली बिल्डिंग मे 30-40 लोग मौजूद थे।