UltraTech Cement Share Price: सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 59 अंक की गिरावट के साथ 77,649.63 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 40 मिनट पर यह 74 अंक गिरकर 77,634 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.04 फीसदी या 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,230 पर ट्रेड करता दिखा। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.67 फीसदी और सबसे अधिक तेजी निफ्टी सीमेंट में 1.25 फीसदी दिखाई दी। आइए जानते हैं कि इस समय निफ्टी-50 के किन स्टॉक्स में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली।