HDFC Life Insurance Share Price Fall: शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 58 अंकों और एनएसई निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ खुला। इस गिरावट के चलते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। बैंकिंग, ऑटो, फार्मा और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक, ईटरनल, सिप्ला, एचडीएफसी लाइफ और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई।