Stock Market Today 20th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.81 फीसदी या 631 अंक की गिरावट के साथ 77,520 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.64 या 154 अंक गिरकर 24,183 पर आ गया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे अधिक गिरावट प्राइवेट बैंकों और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली।
