Gold Rate Today 17th July 2026: सोने की कीमतों में आज हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 760 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 570 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।