तरन तारन पुलिस ने सत्ता नौशहरा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन शूटरों ने एक महीने के भीतर दो लोगों की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। SSP रवजोत ग्रेवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह उर्फ भाला और सरदूल सिंह उर्फ दौला के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2 अलग-अलग स्थानों पर हत्या पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 29 सितंबर को नौशहरा पन्नुआ निवासी बिजली कर्मी निशान सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। इसके अलावा, 7 अक्टूबर को गांव रूढ़ीवाला में रहने वाले किसान अज़ैब सिंह की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे सत्ता नौशहरा गैंग के सदस्य हैं और उन्होंने कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी और आगे की जांच जारी है।
