पंजाब में फरीदकोट पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है। ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश और डीएसपी फरीदकोट तरलोचन सिंह की निगरानी में थाना सिटी-2 फरीदकोट के एसएचओ सुखदर्शन कुमार की अगुवाई में एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक साल से था फरार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोसाइटी नगर फरीदकोट निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ निका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पिछले साल 7 सितंबर को थाना सिटी फरीदकोट में मारपीट करने का आरोप के तहत केस दर्ज हुआ था जिसमें वह भगोड़ा चल रहा था। इस मामले में एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार विशेष मुहिमें चला रही हैं, जिनके तहत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, रिकार्ड की जांच और अदालत से भगोड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
