Bharti Airtel Share Price Fall: शेयर बाजार में आज 10 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स करीब 654 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 भी 161 अंकों की बढ़त के साथ खुला। इस तेजी के बीच कई दिग्गज कंपनियों के शेयर दबाव में कारोबार करते नजर आए। फार्मा, टेलीकॉम और हेल्थकेयर सेक्टर के प्रमुख स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, भारती एयरटेल, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

You missed