Stock Market Today 10th July 2025: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 654 अंक की बढ़त के साथ 77,395.63 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर यह 0.93 फीसदी या 701 अंक की बढ़त के साथ 77,442 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.90 फीसदी या 212 अंक की बढ़त के साथ 24,171 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

You missed