Gold Silver Price on 9th July 2026: चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे चांदी का हाजिर भाव 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 5 जुलाई को दिल्ली में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यानी सिर्फ 4 दिन में चांदी का भाव 15,000 रुपये टूट गया है।