Kalyan Jewellers Q1 Result: गोल्ड जूलरी बेचने वाली कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर एनएसई पर कंपनी का शेयर 16.89 फीसदी या 63.20 रुपये की बढ़त के साथ 437.35 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस दौरान शेयर 440 रुपये के उच्च स्तर तक भी गया। शेयर में यह जबरदस्त तेजी कंपनी द्वारा जून तिमाही के वित्तीय आंकड़े जारी करने के बाद आई है। बुधवार को भी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 5.5 फीसदी की तेजी आई थी।