Sterlite Technologies Share Price Fall: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कुछ स्मॉल और मिडकैप शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। एनएसई पर लिस्ट नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया), रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज, कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और टेक सॉल्यूशंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इनमें से नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया) के शेयर में आज भी 10 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया। इसके अलावा अन्य शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इन शेयरों का ताजा हाल।