Aegis Vopak Terminals Share Price Rise: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.13 फीसदी या 93 अंक की बढ़त के साथ 78,378 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.12 फीसदी या 30.50 अंक बढ़कर 24,460 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी 500 पैक के टॉप गेनर्स में इन्फो एज, राइट्स, फिजिक्सवाला, स्विगी और जुबिलेंट फूड जैसे शेयर दिखाई दिए। आइए जानते हैं कि इन शेयरों ने बीते 1 हफ्ते और 1 महीने में कितना रिटर्न दिया है।