Titan Company Share Price Rise: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सुबह 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.27 फीसदी या 215 अंक की बढ़त के साथ 78,521 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.26 फीसदी या 63 अंक की बढ़त के साथ 24,493 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.40 फीसदी देखने को मिली। निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में आज टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, एसबीआई लाइफ, एचसीएल टेक और टीसीएस शामिल दिखे।
