चंडीगढ़ में ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड” से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सिख धर्म, सामाजिक एकता और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। टैगोर थिएटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीएम सैनी ने बीजेपी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष डॉ. इकबाल सिंह लालपुरा की पुस्तक ‘तिलक जंझू का राखा’ (जीवन: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब) का विमोचन किया। धर्म की रक्षा के लिए बलिदान ही सर्वोच्च मार्ग है सीएम ने इस पुस्तक को आज के समाज का आध्यात्मिक दस्तावेज बताया। यह गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और उनके बलिदान के माध्यम से मानवता, सहिष्णुता और सत्य का संदेश देती है। उन्होंने जोर देकर कहा, “धर्म और सत्य की रक्षा के लिए बलिदान ही सर्वोच्च मार्ग है।” धर्म की सेवा के लिए सम्मान भाजपा नेता व समाजसेवी गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की स्थापना, कुरुक्षेत्र में सिख म्यूज़ियम निर्माण की पहल और 1984 के दंगों से प्रभावित सिख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया है। सिख परंपराओं की प्रेरणा जगाई डॉ. लालपुरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने सिख इतिहास और समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सिख गुरुओं और साहिबजादों के नाम पर शैक्षणिक संस्थानों का नामकरण कर युवाओं में सिख परंपराओं की प्रेरणा जगाई है। इस मौके पर डॉ. कुलवंत सिंह धालीवाल, डॉ. के.एस. औलख और महारानी उमा सिंह आदि मौजूद रहे।