जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री मालिक फिरोज (33) पुत्र सादिक निवासी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद को खोह-नागोरियान थाना पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिरोज गाजियाबाद में फरारी काट रहा था। बता दें कि इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में 9 जून को विस्फोट के बाद 8 लोगों की मौत हो गई थी। अग्निकांड के बाद आरोपी फिरोज गाजियाबाद में छिपने के ठिकाने बदल-बदलकर फरारी काट रहा था। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर कयूम खान को जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर रविवार को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मेंबर की जानकारी जुटाई जाएगी। डीसीपी (ईस्ट) रंजिता शर्मा ने बताया- SHO (खोह नागोरियान) प्रकाश राम विश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी फिरोज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फिरोज दिल्ली और गाजियाबाद से विस्फोटक का रॉ-मेटिरियल जयपुर लाता था। इसके बाद खोह-नागोरियान इलाके में पटाखा फैक्ट्रियों में पटाखे बनवाता था। संचालक कयूम को जेल से किया गिरफ्तार पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक कयूम खान (50) निवासी रहीम नगर खोह-नागोरियान को 11 जून को गिरफ्तार कर जेसी भेजा था। पुलिस ने अब पूछताछ के लिए कयूम खान को भी जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर अरेस्ट किया है। गिरफ्तार दोनों मुख्य आरोपी बिजनेस पार्टनर कयूम खान और फिरोज को आमने-सामने बैठाकर पुलिस टीम पूछताछ करेगी। मामले में फरार कयूम के भाई याकूब की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। दिल्ली से शुरू किया बिजनेस, जयपुर तक फैलाया पुलिस जांच में सामने आया कि कयूम खान ने ज्यादा रुपए कमाने के लालच में पार्टनरशिप में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री खोली थी। जयपुर के रहीम नगर सेकेंड स्थित में कयूम का आलीशान मकान है। यहीं से कयूम पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करता था। कयूम के साथ उसका भाई याकूब भी इस आलीशन घर में रहता था। दोनों भाई मिलकर इस अवैध फैक्ट्री को ऑपरेट कर रहे थे। दिल्ली से शुरू हुए इस अवैध कारोबार को फिरोज की मदद से कयूम जयपुर में बड़े स्तर पर फैलाने की तैयारी में था। अग्निकांड के दिन दिल्ली से गाड़ियों में भरकर अवैध विस्फोटक सामान जयपुर लाया गया था। माल खाली करवाने के लिए दिल्ली से दो युवक नासिर और रेहान भी आए थे। माल उतरने के बाद गाड़ियां तो वापस लौट गईं, लेकिन नासिर और रेहान फैक्ट्री में ही रुककर आराम करने लगे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। बारूद तक चिंगारी पहुंची तो धमाका हुआ। आरोपी कयूम और फिरोज दोनों युवकों को तड़पता और मरता हुआ छोड़कर मौके से भाग निकले थे। अग्निकांड में हुई थी 8 लोगों की मौत जयपुर के खोह-नागोरियान इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में 9 जून को सुबह 11 बजे आग लग गई थी। अग्निकांड में एक बच्चे, दो भाइयों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। पटाखा फैक्ट्री मकान नंबर 88 करीम नगर-बी रिहायशी इलाके में चल रही थी। मकान याकूब पुत्र नजीर खान निवासी राक्ष्या की ढाणी खोह-नागोरियान का है। याकूब ने अपना मकान फिरोज निवासी नई दिल्ली को किराए पर दे रखा था। फिरोज शादी और अन्य प्रोग्राम जैसे इवेंट के लिए के पटाखों की पैकिंग अवैध रूप से इस मकान में करवाता था। हिस्ट्रीशीटर कयूम के खिलाफ जयपुर के मालवीय नगर, खोह-नागोरियान, ज्योति नगर और दौसा के महुवा थाने में 11 मामले दर्ज हैं।
ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर में 8 लोगों की मौत का जिम्मेदार गिरफ्तार:अवैध पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले जिंदा जल गए थे, 2 आरोपी अब भी फरार 8 लोगों की मौत के आरोपी की दिल्ली-जयपुर में प्रॉपर्टी:कभी मजदूरी करता था, आज 5 राज्यों में फैक्ट्रियां, पिता बोले- मेरा बेटा गायब पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड: मुख्य आरोपी पर रेप समेत 6 केस:दिल्ली-तमिलनाडु से मंगवा रहा था अवैध बारूद; इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू जयपुर-अवैध पटाखा फैक्ट्री से 700 मीटर दूर तेल की पाइपलाइन:60 पर्सेंट घरों में होता है बारूद का काम, तालाब पर बसी हैं कॉलोनियां कचरे की चिंगारी से लगी बारूद में आग:अवैध पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जले थे, मकान मालिक पर एक मुकदमा पहले से दर्ज अवैध-फैक्ट्री में धमाके से पीछे वाले मकान में दरार आई:पड़ोसी बोला-आग की लपटें देख घर नहीं गया; कबाड़ के 50 गोदाम से अब भी खतरा मां बोलीं- बेटा पानी पिलाने गया था, उसे ढूंढ लाओ:मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह पाऊंगी, घर का सहारा चला गया जहां 8 जिंदा जले,वो मकान मालिक भी फैक्ट्री में हिस्सेदार:5 मकान पटाखे बनाने के लिए किराए पर दिए, मास्टरमाइंड से लेता था 1 लाख किराया जयपुर फैक्ट्री अग्निकांड- SHO सहित 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड:तड़प रहा झुलसा युवक बोला- मर जाऊंगा; जिनके मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री थी, उनका आलीशान घर जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री