दौसा जिला हॉस्पिटल में पोस्टेड 40 साल के डॉक्टर की जयपुर में हार्टअटैक से मौत हो गई। डॉ. हिमांशु शर्मा की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चेकअप के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। डॉ. हिमांशु शर्मा शुक्रवार को अपने जयपुर स्थित घर पर थे। सीने में दर्द होने पर सुबह करीब 10 बजे पत्नी के साथ चेकअप करवाने मालवीय नगर स्थित राजस्थान हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर में दम तोड़ दिया। 2 दिन पहले भी हुआ था सीने में दर्द
जानकारी के अनुसार, डॉ. हिमांशु को 2 दिन पहले भी सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने इसे मामूली समझकर टेबलेट ले ली थी। एहतियात के तौर पर वे छुट्टी लेकर जयपुर चले गए थे। डॉ. हिमांशु की पत्नी डॉ. अर्पणा शर्मा भी जयपुर के जयपुरिया गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर पोस्टेड हैं। डॉक्टर हिमांशु शर्मा के 2 बेटियां हैं। 2023 से दौसा जिला हॉस्पिटल में पोस्टेड
पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने बताया- सुबह करीब 11 बजे डॉ. हिमांशु शर्मा के असामयिक निधन की सूचना मिली थी। डॉ. हिमांशु शर्मा 2023 से दौसा जिला अस्पताल में पोस्टेड थे। वे हंसमुख स्वभाव के थे। हिमांशु शर्मा के मिलनसार स्वभाव के कारण मरीजों और हॉस्पिटल स्टाफ से उनके घनिष्ठ संबंध थे। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। अब ग्राफिक से समझिए… क्यों आता है हार्ट अटैक ………………………..
ये खबरें भी पढ़ें… एक्सरसाइज कर रहे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:SI एग्जाम की कर रहे थे तैयारी, पुलिस लाइन मैदान में अचेत होकर गिरे सवाई माधोपुर में पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक्सरसाइज कर रहे थे, अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। पूरी खबर पढ़िए पिता की हार्टअटैक से मौत के-बाद बेटी ने किया सुसाइड:शव को देखते ही तालाब की तरफ दौड़ी और लगा दी छलांग बीकानेर में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता का शव देखकर युवती ने खेत में बने पोंड (तालाब) में छलांग लगा दी। पूरी खबर पढ़िए
