बाड़मेर में तीन दिवसीय पल्स पोलिया अभियान की शुरूआत रविवार को होगी। पहले दिन जिले के 191 बूथों पर पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। इसमें 0 से 5 साल के 2.43 लाख बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का टारगेट है।। शनिवार को सीएमएचओ ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले भर में कल बूथों पर पल्स पोलिया की खुराक पिलाई जाएगी। आगामी दो दिन तक टीमें घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। दरअसल, भारत पल्स पोलिया मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पोलिया मुक्त नहीं होने के कारण एतिहायत के तौर पर उससे सटे जिलों में आज भी पल्स पोलिया अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को पल्स पोलिया अभियान जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। इस रैली को सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने विभिन्न जागरूकता संदेशों और नारों के जरिए लोगों को अभियान के महत्व की जानकारी दी। CMHO ने कहा- पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों को अभियान के दौरान पूर्ण जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। आरसीएचओ डॉ. बाकाराम ने बताया कि राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए जिलेभर में बूथों की स्थापना की गई है और घर-घर जाकर भी बच्चों को चिन्हित कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 3048 टीमें घर-घर जाकर पिलाएगी दवा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 191 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। फिर दो दिन तक घर-घर जाकर 3048 टीमें बच्चों को दवा पिलाएगी। हेल्थ विभाग ने मोबाइल टीम और सुपरवाइजर भी लगाए गए है।