भरतपुर के हलैना थाना इलाके को मोलोनी गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। 3 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। हलैना थाना पुलिस ने वारदात के बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से अभी शिकायत नहीं दी गई है। थाना इलाके के गोविंदपुरा गांव के निवासी दाताराम ने बताया- मोलोनी गांव में हमारा एक खेत है। मैं ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। इस दौरान मोलोनी गांव के निवासी अतर सिंह के परिवार ने खेत जोतने का विरोध करना शुरू कर दिया। खेत में अतर सिंह के परिवार के काफी लोग जुट गए। इसके बाद दाताराम पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। कहासुनी बढ़ी तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दाताराम का पैर ट्रैक्टर के नीचे आने से वह घायल हो गया। अतर सिंह, उसके बेटे रंजीत, पुष्पेंद्र, बिट्टू, पत्नी इंद्रा भी झगड़े में घायल हो गए। अतर सिंह, और इंद्रा को रेफर किया गया है। उनका इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है।
