Stock Market Today on 25th June 2026: भारतीय शेयर बाजार आज भी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 400 अंक की बढ़त लेकर 77,391 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 0.49 फीसदी या 115 अंक की बढ़त के साथ 24,136 पर ट्रेड करता दिखा। आज ऑटो, रियल एस्टेट और सीमेंट शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है।