पाली बाईक की टक्कर से 05 बहनों के एकलौते भाई (39 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। घटना को लेकर पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप सर्किल सूर्य कॉलोनी निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी आईदान ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनका 39 साल का बेटा देवेन्द्र कुमार बुधवार शाम करीब साढे़ सात बजे महाराणा प्रताप सर्किल से घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान राजा बली मंदिर के निकट बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सीने में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उसे बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पांच बहनों का एकलौत भाई था देवेन्द्र
मृतक देवेंद्र 5 बहनों का इकलौता भाई था करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे अभी तक संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। एकलौते बेटे की अकाल मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक की पत्नी को तो अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं है। जवान बेटे की मौत से रिटायर्ड पुलिसकर्मी का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंचे। जवान बेटे की अकाल मौत से रिटायर्ड पुलिसकर्मी आईदान का रो-रो कर बुरा हाल था। हॉस्पिटल परिसर में ही वे रोने लगे। जिन्हें साथ आए बाबूलाल आर्य व अन्य समाजबंधुओं ने संभाला। बोले कि भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों क्या?
