झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर में अब मरीजों, उनके परिजनों और आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। निर्जला एकादशी के अवसर पर अग्रसेन विकास परिषद ने यहां एक वाटर कूलर स्थापित किया है। यह वाटर कूलर स्वर्गीय सतीश की स्मृति में स्थापित किया गया है। इसका लोकार्पण मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा और आपातकालीन विभाग प्रभारी डॉ. राकेश वर्मा की उपस्थिति में किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय खरीददार और महिला राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भावना अग्रवाल ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर मरीजों, उनके परिजनों और मौजूद लोगों के लिए अल्पाहार सेवा भी आयोजित की गई। परिषद परिवार की महिला राष्ट्रीय सदस्य डॉ. रश्मी गुप्ता और महिला संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान अस्पताल आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना और निर्जला एकादशी पर सेवाभाव को बढ़ावा देना था। इस पुण्य कार्य में जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष शशि अग्रवाल, महिला महामंत्री अनिता बंसल, मधु खरीददार, जिला सदस्य डॉ. विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष वैद्य प्रकाश, कमल जैन सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। मनोचिकित्सा विभाग से डॉ. राशिद गौरी, कविता सोनी और विभिन्न विभागों के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
