पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित शराब वाले वीडियो के मामले में ट्विस्ट आया है। कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दावा किया कि पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 17 जून को सीएम के विवादित वीडियो की झूठी रिपोर्ट मीडिया के सामने पेश की। सुखपाल खैहरा ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके दावा किया कि चीमा ने जिस लैब की रिपोर्ट दिखाई थी उसके मालिक को गुरुग्राम की पुलिस ने दबोच लिया है। लैब वालों ने स्वीकार किया है कि पैसे के आदान-प्रदान के बाद यह रिपोर्ट फर्जी बनाई गई थी। रिपोर्ट बनवाने के लिए पंजाब पुलिस का एक सीनियर IPS अफसर आया था। खैहरा ने कहा कि लैब वालों ने जब यह बात स्वीकार की है तो हरियाणा पुलिस ने बाकायदा उसका वीडियो भी बनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास पंजाब पुलिस के अफसर की वो वॉट्सएप चैट भी मौजूद है जिसमें यह सौदा तय हुआ था। खैहरा ने आम आदमी पार्टी और हरपाल चीमा को चैलेंज किया है कि वो उनके आरोपों को खारिज करके दिखाए। वहीं इस बारे में गुरुग्राम के क्राइम एसीपी नवीन कुमार का कहना है कि मेरे संज्ञान में इस तरीके का कोई मामला नहीं है। क्राइम ब्रांच की किसी टीम ने कोई कार्रवाई की है तो जल्द ही इस बारे में अपडेट कर दिया जाएगा। CM के विवादित वीडियो का पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… ——– ये खबर भी पढ़ें… पंजाब CM की अकाल तख्त में पेशी का VIDEO. बोले- शराब वाली वीडियो AI से बनाई सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी का वीडियो सार्वजनिक किया। वीडियो में मुख्यमंत्री और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुए सवाल-जवाब सामने आए। CM मान 15 जनवरी 2026 को पेश हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
