केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर से जयपुर जाते समय सीकर रेलवे स्टेशन पर रुके। स्टेशन पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर के लिए बड़ी घोषणा की गई है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सीकर में अब जल्द ही पिट लाइन बनाई जाएगी। जिससे कि यहां से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। रेल मंत्री बोले-सीकर एजुकेशन सिटी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सीकर वर्तमान में एजुकेशन सिटी बन चुका है। इसके साथ ही यहां से बड़ी संख्या में लोग भारत की सेनाओं में तैनात है। ऐसे में अब सीकर में पिट लाइन विकसित की जाएगी। जिससे कि यहां ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इससे शेखावाटी के विकास को भी दिशा मिलेगी। करोड़ों लोग खाटूश्याजी आते हैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सीकर के खाटूश्यामजी में करोड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। इनकी सुविधा के लिए जल्द ही सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन का काम शुरू होगा। रेल मंत्री ने कहा कि मैं खुद आज वहां जाकर विजिट करूंगा और प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द स्टेशन के निर्माण कार्य को शुरू किया जाए। कॉरिडोर रूट पर जल्द शुरू होगा काम सीकर के धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले कॉरिडोर रूट पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दिशा में जल्द काम किया जाएगा। जिससे कि शेखावाटी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। बता दें कि पिट लाइन एक तरह की मेंटेनेंस लाइन होती है। इस लाइन पर ट्रेनों के मेंटेनेंस से जुड़ा काम होता है। सीकर में लाइन बनने के बाद यहां पर ही ट्रेनों के मेंटेनेंस का काम होगा। ऐसे में ज्यादा ट्रेनों का संचालन सीकर से ही हो सकेगा।