प्रतापगढ़ जिले के अमलावद गांव में रविवार को पारंपरिक उज्जेयनी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और समृद्ध फसल की कामना को लेकर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। गांव स्थित वीर हनुमानजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अनुष्ठान हुए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। गांव के निवासी योगेश जोशी ने बताया – उज्जेयनी पर्व पर ग्रामवासियों ने अपने-अपने खेतों पर पारंपरिक रूप से दाल-बाटी बनाकर स्थान देवता एवं ग्राम देवता की पूजा की। उन्होंने क्षेत्र में समय पर और अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना करते हुए कृषि कार्यों की सफलता एवं गांव की खुशहाली की कामना की।
