शहर के हाउसिंग बोर्ड में रिया केटरिंग के गोदाम में शनिवार देर शाम के समय अचानक आग लग गई। गड्ढे, प्लास्टिक कैरेट ओर कैटरिंग के सामान ने आग जोर पकड़ ली। आग की लपटें गोदाम की जालियों ओर दरवाजों से बाहर निकलने लगी। इससे पूरे इलाके में काला धुंआ फैल गया। नगर परिषद की 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से करीब घंटेभर की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन सामान पूरा जलने से भारी नुकसान हुआ है। रिया केटरिंग के गोदाम में आग लगने की घटना हुई। गोदाम के अंदर से धुंआ उठता देख वहां काम करने वाले बाहर दौड़कर आ गए। वहीं, देखते ही देखते आग तेजी से भभकने लगी। गड्ढे, प्लास्टिक कैरेट ओर अन्य सामान में आग लगने से लपटें ओर काला धुंआ गोदाम के बाहर से दिखने लगा। धुएं का गुबार दूर तक ऊंच देखा गया। लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। गोदाम में पूरा काला धुंआ होने से अंदर जाने तक में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड से आग पर थोड़ा काबू करने के बाद फायरकर्मी अंदर घुसे ओर फिर पूरे गोदाम में फैली आग को कंट्रोल किया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों से करीब घंटेभर में आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में सिलेंडर नहीं होने से बड़ा हादसा होने से भी टल गया, लेकिन गोदाम में रखा सामान पूरी तरह से जल गया हैं। वहीं, गोदाम की दीवारें भी पूरी तरह से काली पड़ चुकी हैं। फायरमैन अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने के अनुमान लगाया जा रहा है।
