Indian Economy: अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील ने भारत को एक बड़ी आर्थिक राहत दी है। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे महंगाई, रुपये और आयात बिल पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। एक तरफ तेल सस्ता हो रहा है, तो दूसरी तरफ कमजोर मानसून और अल नीनो की आशंका नई चिंता खड़ी कर रही है।
