सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सहित 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने उदयपुर के फतेहसागर झील किनारे टूरिस्ट्स पर नकली सांप फेंककर प्रैंक (मजाक) करने वाला वीडियो बनाया। इस दौरान बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे काफी डर गए थे। झील किनारे अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आरोपी कविश का एक माफीनामे वाला वीडियो जारी किया। इसमें चारों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह के वीडियो नहीं बनाने की बात बोल रहे हैं। 13 जून की घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया आरोप है कि चारों युवकों ने 13 जून को फतेहसागर झील किनारे टूरिस्ट पर नकली सांप फेंककर प्रैंक वीडियो बनाया था। वीडियो में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर नकली सांप फेंका था। लोग घबराकर दूर भागने लगे थे। इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। युवक की रील वायरल हुई तो लोगों ने इस तरह प्रेंक पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया था। युवकों को एडीएम के सामने पेश किया गया। यहां से जमानत पर छोड़ दिया गया। चाराें युवक कॉलेज स्टूडेंट हैं। ये हुए गिरफ्तारी… प्रैंक से गिरफ्तारी तक का सफर एसपी बोलीं- लाइक-व्यूज के चक्कर में जान जोखिम में डालना अपराध उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी रील और प्रैंक वीडियो बनाना बिल्कुल गलत और गैर कानूनी है। इससे लोग घबरा जाएंगे। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे डरेंगे। लाइक-व्यूज के चक्कर में किसी की जान जोखिम में डालना अपराध है। एसपी ने साफ किया कि पब्लिक प्लेस (सार्वजनिक स्थल) पर भय-पैनिक वाले कंटेंट पर पुलिस की पैनी नजर है। पकड़े जाने पर माफी से काम नहीं चलेगा। केस दर्ज होगा। इस तरह की हरकत करने वालों की शिकायत नंबर-100 और 112 पर करने की बात कही है। …….. यह खबर भी पढ़ें… महिलाओं ने रेवेन्यू-इंस्पेक्टर के पैर पकड़े, आरओ हाथ छुड़ाकर भागे:सड़क पर कब्जा हटाने गई थी टीम; बिना कार्रवाई लौटना पड़ा टोंक में सड़क से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। एक महिला ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर को पकड़ लिया, पैरों में गिर पड़ी और रोकने की कोशिश की। वहीं एक अन्य महिला ने रेवेन्यू ऑफिसर का हाथ पकड़ा और खींचने लगी। (पूरी खबर पढ़ें)