जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राहुल गांधी की 17 जून को कोटा में होने वाली महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि राहुल गांधी नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कोटा में छात्रों से संवाद करेंगे। इस महारैली में झालावाड़ जिले से सैकड़ों छात्र-छात्राएं, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में रैली को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों से संवाद कर महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस बैठक में युवा नेता वसीम खान, भरत लोधा, दीपू पाटीदार, लक्ष्यवर्धन सिंह राठौड़, आरम पठान, अल्फाज आलम, रामबाबू मेघवाल, जुबेर पठान, भूपेंद्र अग्रवाल, प्रदीप सुमन, अजय सिंह जादौन, विनोद लोधा, लकी पठान, राहुल बागड़ी, सनमय जैन, देवी लाल लोधा, देवकीनंदन वर्मा, मोहम्मद सिद्दीक गोरी, नंद सिंह राठौड़, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, अंबेश मीणा, विष्णु दांगी सहित युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं पाठक ने किया।
