भीलवाड़ा में पुलिस ने 122 करोड़ की MD फैक्ट्री पकड़ी है। सुनसान इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में 36 किलो माल बिकने की तैयार था। जिसकी अनुमानित कीमत 72 करोड़ आंकी गई है। वहीं फैक्ट्री से लगभग 50 करोड़ का ही एमडी बनाने का माल भी जब्त किया गया है। इसे थालियों और बोतलों में भरकर MD बनाने का प्रोसेस किया जा रहा था। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस के पास MD फैक्ट्री का इनपुट था। पुलिस ने यहां रेड दी तो 3 लोग मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया है। मामला बिजोलिया थाना इलाके के चंपापुर इलाके का सोमवार शाम 7 बजे का है। निर्माणाधीन मकान में चल रही थी फैक्ट्री ASP पारस जैन ने बताया- भीलवाड़ा जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को कांस्या चौकी इंचार्ज नरेश शर्मा और बिजोलिया थाना प्रभारी स्वागत पांड्या को चंपापुर गांव में सुनसान जगह पर एक मकान में MD ड्रग्स बनाने की सूचना मिली थी। 36 किलो माल बिकने को तैयार था ASP ने बताया- इस सूचना पर सीओ योगेश शर्मा और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। यहां निर्माणाधीन मकान से 3 आरोपियों को डिटेन किया गया है। इस MD फैक्ट्री से 36 किलो तैयार माल करीब 72 करोड़ और 50 करोड़ का रॉ मटीरियल मिला है। ASP ने बताया- प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग करीब 20 किलो रॉ मटेरियल से MD बनाने का प्रोसेस कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इस फैक्ट्री से वीरेन्द्र पुत्र (51) जिला मंदसौर (एमपी), बहादुर सिंह (43) जिला नीमच (एमपी) और ⁠बबलू (30) निवासी भोपतपपुरा थाना बिजौलिया (भीलवाड़ा) को डिटेन किया है। पढ़ें ड्रग फैक्ट्री से जुड़ी ये खबर भी… शेयर इन्वेस्टमेंट में नुकसान हुआ तो बनाई ड्रग्स फैक्ट्री:यूट्यूब से सीखा MD बनाना; कंपनी की तरह आपस में बांटा काम, 6 गिरफ्तार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मंगलवार को जोधपुर में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी है। वहीं बाड़मेर में कच्चा माल बरामद किया। (पढ़ें पूरी खबर)