बाड़मेर में घर के बाहर खाट पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को करैत सांप ने काट लिया। पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनके बेटे का इलाज जोधपुर एम्स में चल रहा है। वहीं कपड़े में लिपटा होने के कारण 5 महीने का मासूम भी स्नैक बाइट का शिकार होने से बच गया। चौंकाने वाली बात ये है कि सांप अगली रात दोबारा उसी खाट के पास पहुंचा जहां उसने परिवार को काटा था। ऐसे में, ग्रामीणों ने सांप को उसी जगह देख घेर लिया और लाठी-डंडों से उसे मार डाला। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया- करैत सांप के काटने से अगर 4 घंटे के अंदर अंदर इलाज मिल जाए तो ठीक नहीं तो इंसान की जान नहीं बच पाती। मामला सेड़वा थाना इलाके के फागलिया गांव का है। पत्नी ने अस्पताल में, पति ने रास्ते में दम तोड़ दिया पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल के बेटे इंद्र मेघवाल ने बताया- फागलिया गांव निवासी श्रवणराम (28), उसकी पत्नी लाछी (23) और बेटे विकास (5) को सांप में काट लिया था। घर के बाहर खाट पर सोए थे। इसके बाद उन्हें सेड़वा के अस्पताल में भर्ती करवाया था। लाछी और श्रवणराम को सांचौर रेफर किया गया था। उनकी सांचौर ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं उनके 5 साल के बेटे का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। सुबह तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल गए थे इंद्र मेघवाल ने बताया- रविवार सुबह उठने पर श्रवण के गले में दर्द हुआ था। वहीं उसकी पत्नी लाछी और बेटे विकास की भी तबीयत ठीक नहीं थी। परिवार ने खाट के पास मिट्टी में सांप के रेंगने के निशान भी देखे थे। ऐसे में, उन्हें लगा कि सांप ने ही काटा है। तीनों किराए पर गाड़ी कर सेड़वा हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया। सांचौर ले जाने के दौरान बीच रास्ते में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, श्रवण के पास विकास सो रहा था और लाछी के पास 5 महीने का बेटा खाट पर सो रहा था। गनीमत रही कि 5 महीने के बच्चे को सांप ने नहीं काटा। अगले दिन फिर लौट आया सांप मेघवाल ने बताया- रविवार की रात सांप फिर से तीनों के घर के बाहर लगी खाट के पास आ गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे देख लिया। आसपास के लोग लाठी-डंडे ले आए और सांप को मार डाला। यह पीवणा सांप था। इसके काटने से न सूजन आती है और न ही खून निकलता है। साइलेंट किलर है करैत सेड़वा CHC के डॉ. कालूराम ने बताया- सांप कोबरा प्रजाति का करैत है। इसकी खासियत है कि जहां पर डसता है वहां दर्द नहीं होता है। न ब्लीडिंग होती है और न ही सूजन आती है। 4 घंटे बाद अपने दिमाग का कंट्रोल खोने लगता है और इसका जहर शरीर में हावी होने लगता है। हार्ट और श्वास नलियों को ब्लॉक कर देता है। पति-पत्नी और उनके बेटे को करैत ने काटा है। बच्चा टाइम रहते एम्स हॉस्पिटल पहुंच गया। उसका इलाज चल रहा है। सांप के डसने से मौत की ये खबर भी पढ़ें… सांप डसता रहा, डीजे पर रील बनाता रहा नाबालिग, मौत:देव आगमन की प्रथा में नाचते रहे लोग; तबीयत बिगड़ी तो भोपे के पास ले गए चित्तौड़गढ़ में सांप को लेकर रील बना रहे नाबालिग की मौत हो गई। किशोर के घर में कॉमन करैत सांप निकला था। (पढ़ें पूरी खबर) झाड़-फूंक के चक्कर में गई मां-2 बच्चों की जान:सोते समय कॉमन करैत सांप ने डसा; 5 घंटे बाद अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन बारां में झाड़-फूंक के चक्कर में मां और 2 बच्चों की मौत हो गई। तीनों को मंगलवार सुबह 5 बजे सोते समय कॉमन करैत सांप ने डस लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)