जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में 9 जून की सुबह हुए भीषण अग्निकांड में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस दिन भीषण विस्फोट हुआ, उसी दिन सुबह करीब चार बजे दिल्ली से बारूद और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जयपुर पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा सामान चार बंद लोडिंग टेम्पो में भरकर लाया गया था। हाल ही में पकड़ी गई चार अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में सामान उतारा गया था। कट्टे और अन्य सामग्री खाली करने के तुरंत बाद चारों टेम्पो वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। इन चार फैक्ट्रियों में उतरा था सामान 9 जून की सुबह तलाई क्षेत्र में जहां ब्लास्ट हुआ, दाउद नगर में दो फैक्ट्रियों और आईशा नगर स्थित फैक्ट्री में पटाखे बनाने का सामान और बारूद उतारा गया था।। सबसे ज्यादा माल दाउद नगर स्थित फैक्ट्रियों में उतारा गया था। फिरोज वैगनआर कार के साथ एस्कॉर्ट करते हुए फैक्ट्री तक लेकर आया था टेम्पो जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे वाली फिरोज की फैक्ट्री में सबसे कम बारूद उतारा गया था। यहां कुल 25 कट्टे बारूद के उतारे गए थे। इसके अलावा पटाखों में इस्तेमाल होने वाली नलकियों के कार्टन भी इसी फैक्ट्री में खाली किए गए थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इन चारों लोडिंग वाहनों को फिरोज अपनी वैगनआर कार के साथ एस्कॉर्ट करते हुए फैक्ट्री तक लेकर आया था। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां दिल्ली से विस्फोटक सामग्री की सप्लाई चेन, परिवहन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही हैं। एफएसएल जांच में भी सामने आए अहम संकेत जांच एजेंसियों को आशंका है कि खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी या फिर किसी की स्मोकिंग से उठी चिंगारी से बारूद ने आग पकड़ी होगी। अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को खंगाल रही हैं। पुलिस की जांच अब इन बिंदुओं पर केंद्रित थानाधिकारी प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- पूरे मामले की सेस्टिंविट को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। मामले में जल्द कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। पटाखा फैक्ट्री में आग की ये खबरें भी पढ़िए… 8 लोगों की मौत के आरोपी की दिल्ली-जयपुर में प्रॉपर्टी:कभी मजदूरी करता था, आज 5 राज्यों में फैक्ट्रियां, पिता बोले- मेरा बेटा गायब अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में नाबालिग भी काम करते मिले:जहां 8 लोग जिंदा जले, वहां बारूद का अवैध कारोबार करने वालों की तस्वीरें सामने आईं कचरे की चिंगारी से लगी बारूद में आग:अवैध पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जले थे, मकान मालिक पर एक मुकदमा पहले से दर्ज जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री 500 रुपए देकर ‘मौत की फैक्ट्री’ में धकेल देते:कई साल से बना रहे थे पटाखे, दिल्ली तक सप्लाई; आग लगने से 8 की मौत
