भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में कुछ चोर कमरे का जंगला तोड़कर एक मकान ने घुस गए। चोर कमरे में रखे संदूक से सोने, चांदी के गहने और कैश चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो, कमरा अंदर से बंद था। घर के पीछे जाकर देखा तो, घटना का पता लगा। कमरे का जंगला तोड़कर घर में घुसे चोर देवेंद्र सिंह निवासी बरोदा थाना रुदावल ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं बिजली विभाग की FRT टीम में काम करता हूं। बीती रात में ड्यूटी पर था। मेरे परिजन घर के बरामदे में सो रहे थे। घर के सभी कमरे बाहर से बंद थे। रात में कुछ चोर कमरे के पीछे स्थित जंगला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कमरे के गेटों को अंदर से बंद किया कमरे के गेटों को अंदर से बंद कर गेटों को रस्सी से बांध दिया। चोरों ने कमरे में रखा संदूक खोला और उसमे से सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब देवेंद्र के परिजन उठे और कमरे का गेट खोलने की कोशिश की तो, कमरा नहीं खुला। सोने चांदी के गहने और नकदी ले गए चोर तब देवेंद्र के परिजनों ने पीछे जाकर देखा तो जंगला टुटा हुआ मिला। तब जाकर घटना का पता लगा। संदूक को चेक करने पर पता लगा कि उसमें से 1 सोने की सीतारामी, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, सोने की कुंडल और 1 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
