नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सवाईमाधोपुर से है। बदमाश बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल ले गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े ले गए बदमाश
सवाईमाधोपुर में 65 साल की महिला के पैर के पंजे काटकर बदमाश चांदी के कड़े ले गए। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। होश आने पर झाड़ियों से रेंगते हुए रास्ते में आई और मदद मांगी। महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. पंचायतों में कार्यकाल पूरा कर चुके सरपंच बांटेंगे पट्टे
राजस्थान की 11 हजार से ज्यादा पंचायतों में कार्यकाल पूरा कर चुके सरपंच और पंच मिलकर अब गांवों में पट्टे बांटेंगे। पंच-सरपंचों के पट्टे बांटने को लेकर पंचायतीराज आयुक्त और सचिव जोगाराम ने सभी जिला परिषदों को चिट्ठी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में नशे में दौड़ाया 303 LPG-सिलेंडर से भरा ट्रक
जयपुर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपुर-टोंक-कोटा हाईवे पर ड्राइवर नशे में LPG सिलेंडर से भरे ट्रक को लहराते हुए चला रहा था। रोड पर चल रही अन्य गाड़ियों में सवार लोगों ने पीछा करके ट्रक को रुकवाया। पूरी खबर पढ़ें 4. बीकानेर में वसुंधरा का इंतजार करते रहे डोटासरा
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने गुरुवार को बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 20 मिनट तक इंतजार किया। वसुंधरा पहुंचीं तो हाथ जोड़कर डोटासरा ने नमस्कार किया। बातों-बातों में दोनों ने एक दूसरे को अंता चुनाव में आमने-सामने होने की चुनौती दे डाली। पूरी खबर पढ़ें 5. झुंझुनूं में एसआई के पिता को बोलेरो ने मारी टक्कर
झुंझुनूं में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के पिता को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। पास खड़ी बाइकों से टकराकर बुजुर्ग वापस सड़क पर गिरे तो उन्हें रौंदने की भी कोशिश की। कुछ दूर जाकर उसने एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. अजमेर में 4 साल के बच्चे के फेफड़ों में फंसी सुपारी
अजमेर में 4 साल के बच्चे के फेफड़े में सुपारी फंस गई थी। पिछले 6 महीने से उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 7. नरेश मीणा पर रंधावा बोले -ट्वीटर से MLA पैदा नहीं होते
नरेश मीणा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा-ट्वीटर से MLA पैदा नहीं होते हैं। नेता में पार्टी का काम, समर्पण, बैकग्राउंड और उसकी ईमानदारी देखी जाती है। पूरी खबर पढ़ें 8. जोधपुर की यूनिवर्सिटी ने 100 में से दिए 137 नंबर
जोधपुर की एमबीएम (मगनीराम बांगड़ मेमोरियल) यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को 100 में 137 नंबर तक दे दिए। इतना ही नहीं, यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर मार्कशीट के साथ रिजल्ट भी अपडेट कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9.इंजीनियर ने महिला बन 300 युवतियों से की चैटिंग कोटा के इंजीनियर दीपक ने महिला बनकर देशभर में करीब 300 युवतियों को सीरियल में काम दिलाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाया और उनसे पैसे ऐंठ लिए…सोशल मीडिया पर 2 फर्जी अकाउंट भी बनाए…. कल क्या होगा खास 10.. 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ 10 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत मनाया जाएगा..इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की मंगलकामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं…चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8:22 है..