फाजिल्का के कॉटन यार्ड में नरमे के भाव में शुक्रवार को कुछ बढ़त हुई। बीते कुछ दिनों से भाव में गिरावट दिखाई दे रही थी। शुक्रवार को दो व्यापारियों ने फसल की बोली में हिस्सा लिया। सबसे बड़ी बोली 7311 रुपए प्रति क्विंटल की लगाई गई। इस भाव पर ढाई क्विंटल की खरीद की। मार्केट कमेटी के अधिकारी पप्पी पारस ने बताया कि कॉटन की प्राइवेट खरीद की जा रही है। अब तक 2500 क्विंटल आई फसल खरीदी जा चुकी है। 22 सितंबर को 7425 रुपए का भाव मिला था। जिसके बाद भाव गिरता गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भाव ऊपर नीचे हो रहा है। व्यापारी दिव्यांशु बिदानी ने बताया कि 7311 पर भाव पर ढाई क्विंटल नरमे की फसल खरीदी गई है।
