भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को बढ़त के साथ शुरुआत की। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ा। आरबीआई एमपीसी का फैसला आने के बाद भी बाजार हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया है। रेपो रेट निवेशकों के लिए सिर्फ ब्याज दर का फैसला नहीं होता, बल्कि इससे महंगाई, आर्थिक विकास और आने वाले महीनों की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत भी मिलते हैं।