Gold Price in India: मई 2026 में सोने की कीमतों को लेकर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का नाम गोल्ड मार्केट कमेंट्री है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल बाजार में सोने के दाम 1.4 फीसदी घटे हैं, वहीं भारत में सोने की कीमतों में 4.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर मई के अंत में सोने की कीमत 4,546 डॉलर प्रति औंस रही। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि दुनिया में जहां सोना सस्ता हो रहा है, भारत में महंगा क्यों हो रहा है?