सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में हमने 35 लाख करोड़ के एमओयू किए थे। अभी 10 महीने भी नहीं हुए है और 7 लाख करोड़ के काम जमीन पर उतर गए हैं। पहले हमारे यहां कोई नीति ही नहीं थी। ऐसे में अगर आप किसी काम को बिना नीति के करते है तो काम ठीक तरीके से नहीं होता हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, हमारे यहां शक्ल देखकर काम नहीं होता हैं, हमारा काम नीतियों से होता हैं। भजनलाल ने कहा- हमने नीतियों को आपके अनुकूल बनाया हैं। व्यापारियों को किस तरह से फायदा हो सकता है, इसे लेकर हमने 20 से ज्यादा नीतियां बनाई हैं। पिछले डेढ़ साल में हम उद्योगों को 1400 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दे चुके हैं। यह बात आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के सूरत में कही. सीएम ने प्रवासी राजस्थानी मिलन समारोह का दौरा किया था> बाड़मेर रिफाइनरी अगले साल शुरू हो जाएगी
सीएम ने कहा कि अगर आप रसायन और पैट्रोलियम में काम करना चाहते है तो इसमें भी राजस्थान में भरपूर स्कोप हैं। अगले साल 15 दिसम्बर को हमारी बाड़मेर रिफाइनरी भी शुरू हो जाएगी। इसमें जो पहले आएगा, पहले पाएगा। ऐसे में अगर आप पैट्रो केमिकल के क्षेत्र में काम करना चाहते है तो हमारा पूरा औद्योगिक क्षेत्र तैयार हैं। अगर आप आते है तो हम आपको बिजली कनेक्शन के साथ पूरा तैयार परिसर देंगे। जिसमें आप अपनी मशीनें लगाकर तुरंत काम शुरू कर सकते हैं। यमुना के पानी को लेकर कांग्रेस ने दशकों से कुछ नहीं किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार बनते ही राजस्थान को विकास पर ले जाने का रोडमैप तैयार किया। इसमें हमने पहली प्राथमिकता पर पानी को रखा। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि राजस्थान को पानी की आवश्यकता हैं। उन्होंने हमारी ईआरसीपी-पीकेसी योजना को स्वीकृत किया। जिससे 18 जिलों को पानी मिलेगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा चुनाव आने पर कहते थे कि हम यमुना का पानी लेकर आएंगे। लेकिन दशकों से उन्होंने कुछ नहीं किया। हमने इस बात को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने रखा कि हमारे शेखावटी के इलाके में पानी की कमी हैं। आज यमुना के पानी को राजस्थान लाने का काम चल रहा हैं।