Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 142 अंक की गिरावट के साथ 74,507 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 9 बजकर 45 मिनट पर 1.10 फीसदी या 820 अंक की गिरावट के साथ 73,825 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर और 4 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.91 फीसदी या 211 अंक की गिरावट के साथ 23,281 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
